बुधवार, 14 मार्च 2012

ग्रुप नोटिफिकेशन से परेशान के लिए है समाधान


     दोस्तो आपके दुःख को मैं समझ सकता हूँ. आपका कोई न कोई दोस्त आपको किसी ग्रुप में भर्ती करवा देता है और आप उस ग्रुप में  होने वाली प्रत्येक गतिविधि की खबर पाते रहते हैं और आपका ई मेल खचाखच भर जाता है. नीचे उपाय बता रहा हूँ उसे अपनाइए और सभी ग्रुपों में मस्त होकर बैठे रहिए.


सबसे पहले दायीं ओर ऊपर स्थित नोटिफिकेशन  पर क्लिक करे 


इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें 


अब आपको काले घेरे में कुछ दिख रहा है आपको? यदि नहीं दिख रहा है तो या तो फोटो पर क्लिक करें या फिर Ctrl के साथ + की बटन दबाएँ और तस्वीर को बड़ा करके देखें. दोबारा उसी स्थिति में आने के लिए  Ctrl के साथ - की बटन  दबाएँ.


इसी काले घेरे में एक बक्सा(Box) है उसे अचिन्हित (unmark) कीजिए.


अब पर save changes पर क्लिक कर मुक्त हो जाइए नोटिफिकेशन की परेशानी से. 


देखा कितना आसान है नोटिफिकेशन से आज़ादी पाना. अब हमारी संस्था के ग्रुप शोभना वैलफेयर सोसाइटी रजि. को छोड़ने के बारे में कभी सोचना भी मत.


गुरुवार, 8 मार्च 2012

एक पत्र होली के नाम



प्यारी होली 

सादर रंगस्ते!

     उस दिन ड्यूटी समाप्त कर घर वापस लौट रहा था कि अचानक पीठ पर पानी का गुब्बारा किसी ने दे मारा. पीछे मुड़कर देखा तो एक छोटा बच्चा मनमोहक मुस्कान के साथ तोतली आवाज में बोला, “ओली है”. तब जाना कि आपका आगमन होने वाला है. नौकरी की व्यस्तता इतनी अधिक हो जाती है कि कोई त्यौहार अथवा कोई विशेष दिन याद ही नहीं रह पाता. त्यौहार के दिन ही सुबह-सवेरे आने वाले एस.एम्.एस. द्वारा पता चलता है की आज ये त्यौहार है तथा त्यौहार का आधा दिन तो एस.एम्.एस. पढने व उनके जवाब देने में ही चला जाता है बाकि जो समय बचता है तो एक प्रकार की रस्म अदायगी ही हो पाती है.
आगे पढ़ें...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...