लप्रेक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लप्रेक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 मई 2015

लघु कथा : अपना-अपना प्रेम


  क उत्साही पत्रकार दूर-दराज गाँव में अपने न्यूज़ चैनल पर लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से मौजूद था
पत्रकार – “जी हाँ इस समय आप देख रहे हैं कि हमारे बगल में एक खेत किसान अपने पूरे परिवार के साथ फाँसी लगाने को तैयार खड़ा हुआ है आइये हम किसान से ही पूछते हैं कि आखिर ऐसा खतरनाक कदम उठाने के लिए ये क्यों विवश हुआ”?
पत्रकार किसान के मुँह पर माइक सटा देता है – “हाँ तो पपुआ क्या आप हमारे चैनल को बताएँगे कि आप अपने पूरे परिवार के साथ फाँसी क्यों लगाने जा रहे हैं”?
पपुआ – “प्रेम के कारण”
पत्रकार – “प्रेम के कारण। क्या बकवास कर रहे हो? तुम तो कह रहे थे कि फसल बर्बाद होने की वजह से फाँसी लगाने जा रहे हो। 
पपुआ – “साब हम अपने खेतों और ज़मीन को अपनी माँ मानते हैं और जितना आपको अपने चैनल की टी.आर.पी. से प्रेम है उससे कहीं ज्यादा प्रेम हम इस माँ से करते हैं फसल बर्बाद होने की वजह से हमारे ऊपर इतना कर्ज़ा चढ़ गया है कि हमारी माँ के नीलाम होने की नौबत आ गयी है और यही हमसे नहीं देखा जाएगा इसलिए हमने फैसला किया था अपनी धरती माँ से बिछुड़कर घुट-घुटके मरने की बजाय फाँसी लगाकर एक बार में ही अपने सारे कष्टों से मुक्त हो जायें

मंगलवार, 28 अप्रैल 2015

लप्रेक : प्रेमिका


 सेना की पूरी टुकड़ी में सिर्फ तीन जवान बाकी बचे थे। सामने दुश्मन की सेना की टुकड़ी मोर्चा लिए हुए थी। तीनों जवान हिम्मती इतने थे कि उनके माथे शिकन तक नहीं थी। उनमें से ही एक जवान विपिन ने हँसी-मजाक शुरू कर दिया, "यार सुजॉय हम तो आज गए समझो। मुझे तो इस बात की चिन्ता है कि हमारे बाद हमारी गर्लफ्रेंड्स का क्या होगा?"
"यार मैंने तो अपनी वाली से ऑलरेडी कह रखा है कि मुझे कुछ हो जाए तो अपने पड़ोस के चशमिश का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेना"। सुजॉय हँसते हुए बोला। 
सचिन ने तीसरे जवान रमेश से पूछा, "ओये तू अपनी गर्लफ्रेंड मतलब कि प्रेमिका से क्या बोल के आया था?"
"अबे यार इस खड़ूस गँवार से भला कौन लव करेगा?" सुजॉय ने मजाक उड़ाते हुए कहा।
"मेरी केवल एक ही प्रेमिका है और वो है भारत माता और उसके प्यार की खातिर मैं कुछ भी कर सकता हूँ"। इतना कहकर रमेश फुर्ती से पहाड़ी की ओट से निकला और दुश्मन सेना की टुकड़ी पर टूट पड़ा और अपनी प्रेमिका की रक्षा करते हुए शहीद हो गया।




चित्र गूगल से साभार 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...