गुरुवार, 13 जून 2013

सुमित को मिला राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड - 2013


दिल्ली व दामिनी गान के लेखक, गीतकार व व्यंग्यकार सुमित प्रताप सिंह को एक भव्य सम्मान समारोह में राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड-2013 प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन दिनाँक 11 जून, 2013 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में स्थित कंस्टीट्यूशनल क्लब के डिप्टी स्पीकर हाल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि थे आसाम, उड़ीसा व झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी, पूर्व मंत्री बिहार व राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य डॉ. शकील उज़ ज़मन अंसारी एवं वोकहार्ट फाउन्डेशन के चेयरमैन डॉ. हुज़ैफा खोकरीवाला।  इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना सकरात्मक योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। सुमित प्रताप सिंह को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड-2013 देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह के संयोजक थे सीनियर जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व सीमापुरी टाइम्स के संपादक राम प्रकाश वर्मा। इस अवसर पर सुमित के माता-पिता, किशोर श्रीवास्तव, हवलदार शास्त्री, पवन चन्दन, देवेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र साधक, मोहन कुमार व सागर कुमार इत्यादि विशेष व्यक्ति उपस्थित थे।  

बुधवार, 8 मई 2013

दामिनी पुस्तक में दामिनी गान

बीते दिनों दिल्ली के वसन्त विहार में हुए बलात्कार काण्ड पर इंदौर के शशीन्द्र जलधारी के संपादन व रामस्वरूप मूंदड़ा के संयोजन में "दामिनी" के नाम से एक पुस्तक का प्रकाशन व लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक में अमिताभ बच्चन, कीर्ति राणा, शशीन्द्र जलधारी, प्रसून जोशी व कुमार विश्वास जैसे देश भर के जाने माने 33 कवियों द्वारा रचित 33 कविताओं व गीतों को संकलित किया गया है। इस पुस्तक में आपके सुमित के "दामिनी गान" को विशेष स्थान दिया गया है। इस पुस्तक को पढ़कर आखें भर आती हैं और कलेजा दुखने लगता है। काश यह पुस्तक जन-जन तक पहुँचे और इसे पढ़कर लोग नारियों का सम्मान करना सीखें व यह बात उनके मन-मस्तिष्क में गहराई से पैठ जमा ले, कि नारी केवल उपभोग व शोषण के लिए नहीं हैं। शशीन्द्र जलधारी और रामस्वरूप मूंदड़ा साधुवाद के पात्र हैं, जो उन दोनों ने यह पावन कार्य किया। उनके इस कार्य से प्रतीत होता है, कि अभी भी ऐसे लोग हैं जिनके हृदय में मानवता जीवित है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...