रविवार, 1 जुलाई 2012

सुमित प्रताप सिंह हुए आर्य रत्न से सम्मानित






   श्री निवासपुरी,दिल्ली में दिनाँक- 30.06.2012 को आयोजित एक कार्यक्रम में युवा कवि, लघुकथाकार, व्यंग्यकार व दिल्ली गान के लेखक सुमित प्रताप सिंह को आर्य ट्रस्ट ने आर्य रत्न सम्मान-2012 से सम्मानित किया. इस अवसर पर सुमित प्रताप सिंह ने अपनी व्यंग्य रचनाओं का पाठ किया व दिल्ली गान सुनाकर वहाँ उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. आर्य ट्रस्ट के चेयरमैन व ट्रस्टी वेद प्रकाश शास्त्री ने सुमित प्रताप सिंह को दिल्ली  की विशेषताएं समेटे हुए दिल्ली गान लिखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया.उन्होंने कहा कि दिल्ली गान को सुनने के बाद उन्हें यह अहसास होता है कि वह इतने सुंदर शहर में रह रहे है. उन्होंने सुमित प्रताप सिंह को ऐसी ही शानदार रचनायें लिखते रहने के लिए शुभकामनायें दी. इस अवसर पर बी.के.सिंह, गोपी कान्त डे, प्रेम चंद कुकरेजा, विवेक झा, प्रवीन झा, विपिन छाबड़ा, बॉबी कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे.
दैनिक समाचार पत्र भेदी नज़र, सोमवार, 2 मई, 2012

रविवार, 10 जून 2012

सुमित प्रताप सिंह ने डॉ. किरण बेदी को भेंट की दिल्ली गान की सी.डी.


   कल 9 जून, 2012 को डॉ. किरण बेदी ने अपना जन्मदिन दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में मनाया. उनके सभी सगे-सम्बन्धियों व शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं. इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी के विशेष निमंत्रण पर पहुँचे दिल्ली गान के रचयिता सुमित प्रताप सिंह ने जन्मदिन शुभकामनाएँ देते हुए डॉ. किरण बेदी को ओउम् तथा दिल्ली गान की सी.डी. भेंट की.
डॉ. किरण बेदी जी को उनके जन्मदिन पर दिल्ली गान की सी.डी. व ओउम् भेंट करते हुए 
 सुमित प्रताप सिंह   
डॉ. किरण बेदी ने सुमित प्रताप सिंह को धन्यवाद दिया एवं दिल्ली गान लिखने के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...